Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में बरहज पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पलिया पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर संदीप निषाद (24) पुत्र जगदीश निषाद निवासी कटईलवा, थाना बरहज को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बरहज में मुकदमा संख्या 218/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh