Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राविधिक सहायक पद पर चयनित हुए प्रदीप यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर

दीदारगंज -आजमगढ़ । प्रदीप कुमार यादव का चयन प्राविधिक सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट) पद पर होने से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्राविधिक सहायक पद कृषि विभाग की महत्वपूर्ण भर्ती मानी जाती है। 
प्रदीप कुमार यादव,  भारत मेडिकल स्टोर अम्बारी के निवासी हैं। उनके पिता कैलाश नाथ यादव एवं माता अनिता देवी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, अंबारी से हुई। इसके बाद उन्होंने यू.पी. कॉलेज, वाराणसी से इंटरमीडिएट (कृषि) तथा टी.डी. कॉलेज, जौनपुर से बी.एससी. (कृषि) की शिक्षा प्राप्त की।
प्रदीप की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष व्याप्त है। उनके बड़े भाई अजय यादव, विजय यादव, अशोक यादव एवं प्रह्लाद यादव ने बताया कि प्रदीप शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतर जुटे रहे। वर्तमान में वह पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं।
प्रदीप यादव की उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh