Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई अपाची बाइक ऑटो से टकराई, पिता-पुत्री घायल

अम्बारी, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया बाजार के पास बुधवार को ओवरटेक करने के प्रयास में एक अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इशापुर निवासी शोभनाथ अपनी पुत्री के साथ अपाची बाइक से अम्बारी की ओर से आ रहे थे। भेड़िया बाजार के पास उन्होंने एक पिकअप वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अपाची बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर दीदारगंज की ओर से अम्बारी जा रहे एक ऑटो से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा ऑटो से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक शोभनाथ का सिर ऑटो से जा टकराया, जबकि पीछे बैठी उनकी पुत्री का सिर ऑटो के शीशे से टकरा गया, जिससे दोनों के सिर में चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मौजूद दीदारगंज थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों केसाथ पत्रकार राधेश्याम मौर्य के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था। सही समय पर ईलाज एक बड़ी सहयोग थी,घटना के बाद क्षेत्र में लापरवाही से ओवरटेक करने के खतरों को लेकर चर्चा बनी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh