Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, महिला ने थाने में दी तहरीर

देवरिया।जनपद के बरहज थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर एक महिला से 5.69 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनैना देवी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जिरासो, भागलपुर निवासी सुनैना देवी ने आरोप लगाया कि मोहाव निवासी संदीप उर्फ पप्पू जयसवाल और उसके साथी अजय विश्वकर्मा ने सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ले लिए। 
सुनैना देवी के मुताबिक उन्होंने अगस्त 2024 से अलग-अलग तारीखों में यूपीआई और नगद के जरिए कुल 5 लाख 69 हजार रुपये दिए। यूपीआई से 2,69,000 रुपये और 3 लाख रुपये नगद मंजू देवी व अन्य लोगों के सामने दिए गए। इसके बावजूद आज तक जमीन का बैनामा नहीं किया गया।
पीड़िता का कहना है कि जब वह पैसा वापस मांगने जाती हैं तो आरोपी गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों से भी इसी तरह पैसे हड़पे हैं, लेकिन डर के कारण लोग शिकायत नहीं करते।
सुनैना देवी ने 8 जून को थाना बरहज में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh