Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महुआडीह पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया।थाना महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चोरी गए इलेक्ट्रिक मोटर एवं पम्प को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना महुआडीह पुलिस ने कार्रवाई की।
गुरुवार की सुबह संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेलावर पोखरे के पास से नीरज भारती (22) पुत्र अशोक प्रसाद निवासी बरनई थाना महुआडीह तथा तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर पास के एक बगीचे में छिपाकर रखा गया चोरी का इलेक्ट्रिक मोटर और पम्प बरामद किया गया।
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर थाना महुआडीह में दर्ज मुकदमा संख्या 135/2026, धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh