Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लवरछी बाईपास पर महापुरुष की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर सपा ने नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

देवरिया।आज बरहज विधानसभा नगरपालिका के अन्दर बन रहे बरहज देवरिया बाईपास पर फ्लाई ओवर ब्रिज हटा कर गोल चक्कर बनाने व किसी महापुरुष की मुर्ति लगाने की माँग को लेकर के नाम मुख्यमंत्री के नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार को बरहज के जनप्रतिनिधियों को बरहज के विकास के लिए आगे आना चाहिए इस फ्लाई ओवर ब्रिज बनने से बरहज का विकास रुक जाएगा अगर यह फ्लाई ओवर ब्रिज बना तो हज़ारों लोगों का रोज़गार ख़त्म हो जाएगा और बरहज विकास नहीं हो पाएगा इस लिए हमारी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और यहाँ के सांसद विधायक व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से निवेदन है की इस फ्लाई ओवर ब्रिज को शीघ्र रोक कर यहाँ एक बड़ा गोल चौक बना कर बरहज के विकास में चार चाँद लगाये जिससे बरहज नगर पालिका का सुन्द्रीकरण हो सके मैं बरहज के व्यापारियों व साथियों से निवेदन व अपील करता हूँ की इस लड़ाई में मेरा सहयोग करें क्योंकि फ्लाई ओवर ब्रिज बन जाने से बरहज का विकास रुक जाएगा और बरहज में कोई नहीं जाएगा इस दौरान मुख्य रूप से संगम यादव विकास यादव अमरनाथ यादव अमित यादव संजय तिवारी राहुल सिंह विरेंद्र यादव हाँफी जी राकेश सिंह विपिन मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh