सेमरी जमालपुर में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, समाजसेवी रामराज वनवासी सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद
घोसी। मऊ।सेमरी जमालपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी और वीर योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
मुख्य अतिथि रामराज वनवासी ने कहा कि बिरसा मुंडा का पूरा जीवन वन, वनवासी के साथ देश के लिए समर्पित रहा। इस लिए वह अंग्रेजों के आँखो में खटकते थे। उनका अंग्रेजों से बराबर संघर्ष होता रहा। आज उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अधिक से अधिक पेड़ लगा कर एवं उसकी रक्षा कर होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामराज वनवासी (मुख्य अतिथि, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), विजय राजभर (विशिष्ट अतिथि, पूर्व विधायक - घोसी), के साथ संजय, साधु, सुनील, दिनेश, उत्तम यादव जी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















































Leave a comment