Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रियंका राजपूत आइडियल पत्रकार संगठन झांसी की जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त

झांसी। आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई झांसी का विस्तार करते हुए जिले की तेज-तर्रार एवं सक्रिय महिला पत्रकार प्रियंका राजपूत को आइडियल पत्रकार संगठन महिला प्रकोष्ठ, झांसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन झांसी मंडल अध्यक्ष श्री चरन सिंह की संस्तुति पर तथा जिला अध्यक्ष झांसी गजेंद्र सिंह से विचार-विमर्श के उपरांत की गई है। नियुक्ति से पूर्व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम जी प्रजापति की सहमति भी प्राप्त की गई।

 

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह पद अवैतनिक होगा तथा यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

 

आइडियल पत्रकार संगठन परिवार ने प्रियंका राजपूत को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकार हितों के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।

यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए दिया। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh