बरहज तहसील सभागार में हुआ समाधान दिवस का आयोजन
देवरिया। बरहज तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया। दिवस में कुल 21 मामले आए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व के 9, पुलिस के 7, शिक्षा का एक, खाद्य एवं रसद विभाग का एक और अन्य विभागों के तीन मामले शामिल रहे। अधिकारियों ने शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य सहित राजस्व कर्मी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

























































Leave a comment