Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बन्दर के ऊपर एक झुंड कुत्तों की टीम का हमला, चर्चा का विषय
बिलरियागंज आजमगढ़। नगर पालिका के नये चौक के पास शनिवार की सुबह 9 बजे के लगभग कुत्तों का एक झुंड बंदर के ऊपर टूट पड़ा और बंदर की पूछ और शरीर पर कई जगह काट करके बंदर को घायल कर दिया। बाजार के आसपास के लोगों ने किसी तरह से बंदर को बचाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो बंदरों का झुंड घायल बंदर को घेरे हुए था। जिनकी संख्या लगभग 10 से12 की थी। जिससे वन विभाग के लोग बंदरो के झुंड को हटने का इंतजार करने में लगी हुई है।कुत्तों का इस तरह का आतंक बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

























































Leave a comment