Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी करने के विरोध पर हुआ मारपीट

देवरिया।नदुआ गांव में गुरुवार की रात कुछ लोगों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा पर ईंट पत्थर फेके जा रहे थें जिनका विरोध करने पर मारपीट कर जातिवाचक शब्दों का प्रयोग किया गया पिडीतो ने शनिवार की थाने का घेराव कर आरोपितों पर अभियोग पंजीकृत करने की मांग की है पीड़ितों के तहरीर पर पुलिस ने  आठ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में  जुटी 
थाना क्षेत्र के नदुआं निवासी अभिषेक पुत्र कैलाश ने दिए गए तहरीर में बताया है कि गुरुवार की शाम लगभग 6:00 बजे अंबेडकर पार्क के पास कुछ लोग इकट्ठा होकर मेरे पड़ोसी  किशन , अंगद,रिता व शालिनी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गुप्ता देखा और ईटपत्थर से मारने पीटने लगे जिससे पास में अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने गोविंद चौहान , अनुज चौहान, निकुंज चौहान, ओमनाथ चौहान, सुधीर चौहान , अंकुश चौहान, बालेंद्रचौहान, पंकज चौहान के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh