Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वायरल वीडियो पर पुलिस का वार: चार पहिया वाहन थार सीज

आजमगढ़। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्टंट वीडियो पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित थार वाहन को सीज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अप्रैल 2026 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक थार वाहन के ऊपर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना कप्तानगंज पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
थाना अध्यक्ष जय प्रकाश के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत संबंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। वहीं, स्टंट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
थाना अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि इस प्रकार के स्टंट न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh