Latest News / ताज़ातरीन खबरें

60 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का हुआ खुलासा

देवरिया।60 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है डमी कंपनी बनाकर मूल अकाउंट से होता था देश भर में ट्रांजैक्शन एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार इस कंपनी से जुड़े कुल नौ बैंक खातों का संचालन स्वयं कर रहा था आरोपी देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के बरगइया 
जय नगर निवासी हैं 
देवरिया पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है जनपद में अपराधियों पर शिकंजा करने के अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना टीम ने मूल अकाउंट के जरिए करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडे और क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई साइबर क्राइम टीम ने 02 अप्रैल 2026 को थाना बरहज क्षेत्र के बेलडाण पास से आरोपी माखनलाल गुप्ता पुत्र रामसूरत गुप्ता निवासी बरगइयां टोला जयनगर आना बरहज को गिरफ्तार किया है जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने लेक्सी रूफ सॉफ्टवेयर टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक डमी कंपनी बनाकर देश भर में साइबर ठगी के पैसों का ट्रांजैक्शन कराया इस कंपनी से जुड़े कल 9 बैंक खातों का संचालन सिंह आरोपी कर रहा था इस खाते के माध्यम से अब तक लगभग 60 करोड रुपए का संदिग्ध लेनदेन किया गया है एनसीईआरटी पोर्टल पर इन खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 46 शिकायत दर्ज पाई गई 
देवरिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में बैंकिंग और कंपनी से जुड़े दस्तावेज तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं बारामदगी में 11 चेक बुक, दो कैंसिल चेक बुक, एक पासबुक, दो एटीएम कार्ड ,आधार कार्ड, एपीआई, सर्विस ,एग्रीमेंट कंपनी के एम से और एओए जीएसटी रजिस्ट्रेशन इन कॉरपोरेशन सर्टिफिकेट शेयर होल्डिंग पैटर्न बोर्ड रेजोल्यूशन सहित अन्य दस्तावेज शामिल है इसके अलावा दो लैपटॉप एक मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई
देवरिया में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उप निरीक्षक विनायक सिंह उप ।निरीक्षक शिवांग तोमर हेड कांस्टेबल शशि शंकर राय कांस्टेबल दीपक सोनी विजय राय इंद्रजीत यादव अजय दीक्षित शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh