Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो सौ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख

देवरिया।मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदीया बुजुर्ग गंगा चक हरनहीं भुलईपुर सहित अन्य जगहों पर में शुक्रवार को भीषण आग से लगभग दो सौ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेज़ थी कि देखते-ही-देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।  
ग्रामीणों ने बताया कि दमकल समय पर नहीं पहुँच सकी, जिससे आग बढ़ती गई और काफी नुकसान हुआ। सैकड़ों किसानों के सामने अब खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने निजी संसाधनों और ट्रैक्टर-टैंकरों से घंटों मशक्कत की, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी।  
प्रभावित किसानों में राम निवास मिश्र, केदार नाथ यादव, रामशीष यादव, प्रदीप कुमार यादव, सोमेश्वर मिश्र, शंकर दयाल मिश्र, ओमप्रकाश यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी आदि शामिल हैं। किसानों का कहना है कि साल भर की मेहनत पल भर में राख हो गई।  
घटना के कई घंटे बाद भी राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुँची, जिससे आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवज़ा देने और भविष्य में समय पर दमकल व आपदा राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग की है।
तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि नुकसान हुए फसल का टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है फसलों के नुकसान का आकलन कर शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh