Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांप्लेक्स निर्माण की दीवार गिरी आधा दर्जन मजदूर हुए घायल

देवरिया।जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र एक बड़ा हादसा हुआ तहसील रोड स्थित नगर पालिका ऑफिस के बगल में चल रहे एक कांप्लेक्स निर्माण के दौरान अचानक दीवार गिर गई इस हादसे में काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर मलवे में दब गए जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद अफरातफरी मच गई आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया हाल की घटना के बाद घंटो प्रशासन को मौके पर पहुंचने को लेकर लोग काफी नाराज दिखे वहीं घटना होने के बाद मौके से ठेकेदार के फरार होने की भी सूचना मिल रही है जिसको लेकर लापरवाही की बात कही जा रही है।
फिलहाल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है वहीं मौजूद मजदूरों ने मुआवजे की मांग की है साथ ही मामले की जांच की मांग उठ रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh