Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नामित जाँच अधिकारी की जाँच में शिथिलता अस्पताल संचालको में रोषआखिर क्यों नहीं हो सकी अबतक कार्यवाही

आजमगढ़।सीएचसी जहांगीरगंज में  कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार अवैध वसूली का खेल जांच अधिकारी की सुस्ती से भड़के अस्पताल संचालक।
कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार पर वसूली के गंभीर आरोप 8 साल से जमे कर्मी पर कार्रवाई क्यों नहीं।
जांच के नाम पर टालमटोल जहांगीरगंज सीएचसी में वसूली कांड पर अब तक सख्त कदम नहीं।
अम्बेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज से जुड़े  कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार नाम का एक कथित व्यक्ति द्वारा निजी अस्पताल संचालकों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह व्यक्ति स्वयं को अधीक्षक का करीबी बताकर अस्पताल संचालकों पर दबाव बनाता है और नियमित रूप से धन की मांग करता है।
सूत्रों के अनुसार  सी एच सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज  कार्यालय में  एक ही स्थान पर जमे हुए तैनात है लगभग 8 वर्षों से अधिक समय से है कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार कार्यालय में तैनात है क्षेत्र में संचालित छोटे-बड़े निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के संचालकों से निरीक्षण, लाइसेंस या अन्य प्रशासनिक कार्यों के नाम पर पैसा वसूला जाता है। कई संचालकों का आरोप है कि यदि वे पैसा देने से इनकार करते हैं तो उन्हें अनावश्यक जांच, नोटिस या कार्यवाही की धमकी दी जाती है।एक अस्पताल संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “हर महीने एक तय रकम देने का दबाव बनाया जाता है। अगर कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ शिकायत या छापेमारी की बात कही जाती है।” इस प्रकार के आरोपों से पूरे स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल ईमानदार अस्पताल संचालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि मरीजों पर भी इसका अप्रत्यक्ष असर पड़ रहा है, क्योंकि कई बार यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ मरीजों पर डाल दिया जाता है।जब इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता की मांग क्षेत्रीय नागरिकों और अस्पताल संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही की जाए और स्वास्थ्य व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि इस प्रकार की अवैध वसूली पर रोक लग सके
प्रकरण में अधीक्षक कमलेश चौधरी ने बताया की अभी मै नया कार्यभार ग्रहण किया हूँ आफिस आइए फिर बात होगी।
वहीं सीएमओ संजय शैवाल ने कहाँ की प्रकरण की जाँच करायी जा रही है नामित जाँच अधिकारी अपर सीएमओ उदयचंन्द्र यादव द्वारा जाँच रिपोर्ट आने के पश्चात आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh