माँ की महिमा ट्रस्ट ने किया भव्य हल्दी समारोह का आयोजन,महादेव से मांगी सुख-समृद्धि
जलालपुर, अम्बेडकर नगर: आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब "माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट" के तत्वावधान में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रतीकात्मक हल्दी समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास निषाद ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का प्रतीक मानकर कन्याओं को हल्दी लगाई। यह दृश्य भक्तिमय था, जहाँ मानो साक्षात भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की झलक देखने को मिली। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "जय मां पार्वती" के उद्घोष से गूंज उठा, जिससे वहां मौजूद हर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि हल्दी अर्पण की यह रस्म सौभाग्य, समृद्धि और वैवाहिक सुख का प्रतीक मानी जाती है.
कार्यक्रम की सफलता में रामलाल देवर्षि, अखिलेश कुमार, अन्तिमा, रंजु, रिया, महक सहित श्रद्धालुओं ने भूमिका निभाई।





















































Leave a comment