Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नीलेश सिंह ने NET परीक्षा उत्तीर्ण कर रचा प्रेरक उदाहरण

कादीपुर सुलतानपुर|विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बीच दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन से सफलता अर्जित करने वाले नीलेश सिंह ने NET परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कठिन हालातों में भी अपने सपनों को जीवित रखते हैं।

ग्राम गौरा टिकरी निवासी सन्तोष सिंह के पुत्र नीलेश सिंह ने

प्राथमिक शिक्षा गांव के जय खाकी बाबा इंटर कॉलेज से कर 

स्नातक मनवास विजय सिंह महाविद्यालय, सरसवा शिवपुर, वाराणसी व

परास्नातक पं. राम चरित्र मिश्र महाविद्यालय, पड़ेला, कादीपुर से किया।आर्थिक व पारिवारिक परिस्थितियाँ अत्यंत प्रतिकूल होने के कारण नीलेश को कुछ समय के लिए पढ़ाई छोड़कर फैक्ट्री में काम करना पड़ा। बावजूद इसके, उन्होंने अपने लक्ष्य से नाता नहीं तोड़ा। उनकी ईमानदारी, लगन और क्षमता से प्रभावित होकर फैक्ट्री मालिक ने भी उन्हें पुनः पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद नीलेश ने पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ अध्ययन में स्वयं को लगा दिया। नीलेश ने बताया कि उन्हें प्रेरणा बाबा चन्द्रदेव सिंह (अध्यापक) से मिली। उनका विचार है कि समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रति समर्पित रहते हुए अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए। वे मानते हैं कि यदि सीमित सुविधाओं में भी लक्ष्य के प्रति ईमानदार प्रयास किए जाएँ, तो सफलता अवश्य मिलती है, जिसका प्रमाण उनकी स्वयं की यात्रा है।

NET परीक्षा में सफलता की सूचना मिलते ही परिवार, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के अम्बरीश मिश्र, राहुल सिंह, दीपेश सिंह, भाई बृजेश सिंह ने नीलेश सिंह की उपलब्धि को संघर्ष, संकल्प और संस्कार का जीवंत उदाहरण बताया है।

नीलेश सिंह की यह सफलता बताती है कि हालात चाहे जैसे हों, सपने मेहनत और विश्वास से सच किए जा सकते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh