Education world / शिक्षा जगत

संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के डॉ शनि कुमार शुक्ल को ICSSR की प्रतिष्ठित पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप

कादीपुर सुल्तानपुर।संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर में प्राचीन इतिहास विषय के प्राध्यापक डॉ शनि कुमार शुक्ल को भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद (ICSSR), भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पीडीएफ (पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप) प्रदान की गई है। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
डॉ शनि कुमार शुक्ल कादीपुर के रानीपुर कायस्थ निवासी हैं तथा वे क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार में  सतीश चंद्र शुक्ल एवं श्रीमती ऊषा शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेत्री की ज्येष्ठ संतान हैं। उन्होंने संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ सतीश सिंह के निर्देशन में “अवध की रामलीला: सामाजिक-सांस्कृतिक

अध्ययन” विषय पर शोध प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद द्वारा पीडीएफ फेलोशिप के लिए स्वीकार किया गया है।
उनका यह शोध प्रस्ताव अवध क्षेत्र की रामलीला परंपरा के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पक्षों का गहन अध्ययन प्रस्तुत करता है, जिससे भारतीय लोकसंस्कृति और ऐतिहासिक चेतना को नई दृष्टि मिलने की उम्मीद है।
डॉ शनि शुक्ला की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी, प्राचार्य प्रो. राम नयन सिंह सहित प्रो. मदन मोहन सिंह, प्रो. जितेंद्र तिवारी, डॉ संजीव रतन गुप्त, डॉ हरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, संजय सिंह, डॉ समीर पांडेय, रामकुमार रावत, डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ चंद्र प्रकाश यादव, उमाशंकर गुप्ता, अनिल त्रिपाठी, डॉ रवि शंकर माली समेत अनेक प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी ने विश्वास जताया कि डॉ शनि कुमार शुक्ल का यह शोध कार्य शैक्षणिक जगत में नई दिशा प्रदान करेगा और महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh