Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अब हरिहरपुर में सपा नेता के मकान पर चलेगा बुल्डोजर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की नोटिस के बाद मचा हड़कंप

आजमगढ़। हरिहरपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की कार्रवाई अब सियासी रंग लेने लगी है। एडीए ने समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भूतल पर कराए जा रहे निर्माण को बिना अनुमति बताया है।प्राधिकरण के अनुसार, आरोग्य औषधि केंद्र के पास किया जा रहा निर्माण एडीए के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए बिना स्वीकृति के कराया गया है। सक्षम प्राधिकारी राहुल विश्वकर्मा की ओर से जारी नोटिस में पप्पू कुमार यादव को कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लिखित जवाब और निर्माण से संबंधित अनुमति एवं प्रयोजन के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्माण बिना अनुमति पाया जाता है तो अधिनियम की धारा 26(1) के तहत अर्थदंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई, यहां तक कि ध्वस्तीकरण भी किया जा सकता है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। खास बात यह है कि कुछ दिन पूर्व हरिहरपुर में ही संगीत महाविद्यालय के सामने बीजेपी बूथ अध्यक्ष का मकान अल सुबह घने कोहरे में एडीए द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। उस कार्रवाई को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे। फिलहाल निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पप्पू कुमार यादव प्राधिकरण को क्या जवाब देते हैं और एडीए आगे क्या कदम उठाता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh