Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़, 11 फरवरी 2026 (बुधवार)।डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न थानों एवं क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।
डीआईजी ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh