कम किराये पर बलिया को मिलेगा प्रदुषण मुक्त रोडवेज की इलेक्ट्रिक सेवा
बलिया। बलिया को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात इसके साथ चलेगी गोरखपुर सहित चार जिलों के लिए शुरू होगी प्रदुषण मुक्त इलेक्ट्रिक बस सेवा की सफर आसान हो जाएगी। पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड जल्द ही वाराणसी, गोरखपुर, बलिया और मऊ को आपस में जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है। परशुराम उपाध्याय, एमडी, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार प्रथम चरण में 21 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को उतारने की तैयारी है, जो न केवल शोर और प्रदूषण मुक्त होंगी, बल्कि यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी का आरामदायक सफर भी कराएंगी। इन बसों को नई तकनीक के जरिये एक साथ पांच बसों को मात्र एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। पहले चरण की शुरुआत के तहत बलिया डिपो से 10 और आजमगढ़ से 11 बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें लगभग 200 से 250 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी, जिससे अंतर-जनपदीय कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी।


















































Leave a comment