ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
आजमगढ़ । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दशवंतपुर गांव के पास अहिरौला–कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहिरौला की ओर से कप्तानगंज जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे मौजूद व्यक्ति की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का पिछला टायर व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम, थाना महाराजगंज निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक बारात में शामिल होने के लिए क्षेत्र में आया था। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर कप्तानगंज थाना अध्यक्ष जय प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस द्वारा ट्रक के मालिक और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
परिजनों के अनुसार मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




















































Leave a comment