प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता,, समझाने पर कमरे में लगा लिया फंदा, दोनों परिवारों को बुलाकर सुलह कराने की कोशिश में पुलिस
🛸सुहागरात पर दूरी, ढाई महीने बाद दुल्हन ने दी जान देने की धमकी; दूल्हा पहुंचा थाने
कानपुर। शादी के बाद जहां एक नई जिंदगी की शुरुआत होती है, वहीं साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सुहागरात के दिन ही रिश्ते में दरार पड़ गई। आरोप है कि नई नवेली दुल्हन ने पति से दूरी बनाए रखने की बात कही और प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ गई। इस घटनाक्रम से आहत युवक करीब ढाई महीने तक मानसिक तनाव में रहा। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 23 नवंबर को साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। युवक के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद ही पत्नी ने सुहागरात में उससे दूर रहने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने प्रेमी के पास जाने की इच्छा जताते हुए पति को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित युवक का कहना है कि बीते बुधवार को उसने एक बार फिर पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और कथित तौर पर खुदकुशी की धमकी दे डाली। आरोप है कि इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। घटना से डरा-सहमा युवक गुरुवार को साढ़ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। उसने पत्नी की धमकी से जुड़े कुछ ऑडियो सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के परिवारों को बुलाया गया है और आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।




















































Leave a comment