कलयुगी बेटा ने पैतृक सम्पत्ति को लेकर चाकू मारकर पिता की कर दी हत्या
बलिया। जिले के दोकटी थाना क्षेत्र मे एक कलयुगी पुत्र ने पिता को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। भगवानपुर गांव निवासी लालजी यादव (48) के तीन बेटे राकेश (20), गोविंद (18) और मुकेश यादव हैं। लालजी और उनको बेटों में शुक्रवार की रात में संपत्ति बंटवारे को लेकर बात हो रही थी। इसी बीच बात बिगड़ गई और मुकेश घर में रखे चाकू से अपने पिता पर कई वार कर दिया। पिता को बचाने आए दोनों भाइयों पर भी मुकेश ने हमला कर दिया। दोनों किसी तरह बच गये लेकिन लालजी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि आरोपी पुत्र को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है।कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दी गयी है।





















































Leave a comment