Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महर्षि पतंजलि पब्लिक स्कूल, पवई लाडपुर में बालक-बालिकाओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला बाल सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक

आजमगढ़ के थाना सरायमीर और साइबर टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महर्षि पतंजलि पब्लिक स्कूल, पवई लाडपुर में बालक-बालिकाओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला बाल सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के साथ-साथ महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों 1930, 1090, 181, 101, 112, 102 एवं 1098 की जानकारी दी गई। इन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इनका उपयोग कर सकें

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बालक-बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh