आज़मगढ़ियो ने खेला कपड़ा फाड़ होली, सड़को के तारों पर लटकते मिले फ़टे कपड़े
आज़मगढ़ : आज़मगढ़ियो ने खेली कपड़ा फाड़ होली,बतादेंकि, आजमगढ़ में कपड़ा फाड़ होली बिजली के तारो पर आजमगढ़ शहर में कई इलाकों में युवकों ने जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली। शुक्रवार को होली के पर्व के अवसर पर जहां एक तरफ पूरा शहर व जनपद रंगों से सराबोर था वही कई युवाओं की टोली एक कदम आगे चल रही थी। आने जाने वालों, अपने संगी साथियों परिचित जो भी सामने मिल रहे थे उनके कपड़ों को फाड़ दे रहे थे और इसके बाद कपड़ों को उछाल कर बिजली विभाग के ओवरहेड केबल पर फेंक दे रहे थे। एक कतार में ओवरहेड केबल पर फटे कपड़ों को देख एक अलग ही नजारा दिखाई दे रहा था। आने जाने वाले अपरिचित लोग भी इस मंजर को देखकर एक बार रुक जा रहे थे। लेकिन फिर कुछ हिम्मत करके आगे जब जा रहे थे तब तक उनको भी पकड़ कर उनका भी शर्ट या टीशर्ट फाड़ दिया जा रहा था और कपड़ा फिर ऊपर फेंक दिया जा रहा था। ज्यादातर लोग इसका बुरा नहीं मान रहे थे। अगर कुछ छोटी मोटी बात होती जा रही थी तो उसी टोली में मौजूद कुछ लोग बीज बचाव भी कर ले रहे थे। जिससे मामला शांत हो जा रहा था। आजमगढ़ शहर के पुरानी कोतवाली की कपड़ा फाड़ होली विशेष रूप से मशहूर है। हर वर्ष यहां पर इसी तरीके से कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। होली के बाद कई दिनों तक तारों पर लोगों के कपड़े लड़के रहते हैं। नगरपालिका विभाग बाद में हटाता है।


























































Leave a comment