Latest News / ताज़ातरीन खबरें
" पुल नहीं तो वोट नहीं" का लगाया बोर्ड :ग्रामीण
आजमगढ़ के विकास खंड महराजगंज के ग्राम महाजी देवारा जदीद गांव के ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं का लगाया बोर्ड बैनर जिसमें दर्शाया गया है की पुल नहीं तो वोट नहीं आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान का करेंगे बहिष्कार जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि चिकनहवा ढाला पर एक पुल का निर्माण कार्य कई वर्ष पहले शुरू कराया गया परंतु उसे अर्ध निर्मित बनाकर छोड़ दिया गया जिससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित रहता है इस संबंध में कई बार शासन प्रशासन के जिम्मेदारों को अवगत कराया गया परंतु आज तक किसी ने सुध नहीं लिया अगर पुल का निर्माण नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान का हम बहिष्कार करने के लिए तैयार हैं ।
























































Leave a comment