राष्ट्रीय मतदाता दिवस विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियो को निष्पक्षता और राष्ट्रीय एकता का दिलाया गया शपथ
मऊ,25 जनवरी,2022 : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी,2022 के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियो को शपथ दिलायी गयी कि ‘‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भी को होकर, धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।
उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी, डी0सी0 , जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


























































Leave a comment