इस सड़क की दुर्दशा से आवागमन की बनी हुई है किल्लत
बूढ़नपुर कोयलसा हिसामुद्दीनपुर, गोपालगंज, भरौली टोडर, आदि गांव में जाने वाली सड़क टूटकर खराब हो गई।वही लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।टूटी हुई सड़क के कारण रोजाना एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है।लोगो ने इस बात की शिकायत कई बार तहसील दिवस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से की लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।2014 में इस सड़क पर लेपन कार्य किया गया था।उसके बाद आज तक इस सड़क पर लेपन कार्य व मरम्मत नही की गई।जिम्मेदार अधिकारी इस बात का जिम्मा नही लेने के लिए तैयार है।जबकि इस सड़क से होकर हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है।सड़को के बीचों बीच बड़े गढ्ढे हो गए हैं।जिससे लोग इस सड़क पर चलने से डरते हैं।ग्रामीणों ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है अविलंब कार्यवाही करने की मांग की है।

























































Leave a comment