चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा, कारतूस के साथ एक अभियुक्त को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार : दीदारगंज
दीदारगंज-आजमगढ़ : थानाध्यक्ष दीदारगंज मदन कुमार गुप्ता मय हमराह के साथ थाना दीदारगंज से रवाना होकर भादो मोड़ पहुंचे जहाँ पर चौकी प्रभारी मार्टिनगंज मनीष कुमार उपाध्याय मय हमराह के साथ मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल से सोंगर के तरफ से आ रहा है जो चितारामहमूदपुर की तरफ जायेगा। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सोंगर नदी पुलिया बैरियर पर चेंकिग कर रहे थे कि मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति सवार होकर सोंगर नदी पुलिया की तरफ से आते हुए दिखायी दिया जिसे पुलिस द्वारा रोकने पर वह भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम शहदाब पुत्र इश्तियाक ग्राम चितारामहमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया, पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद नाजायाज तमंचा एक अदद खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतुस तथा चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर शहदाब से मोटर साइकिल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।






















































Leave a comment