जिलाधिकारी मऊ ने सभी बूथों का किया निरीक्षण
मऊ,11 जनवरी,2022 जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा आज जनपद मुख्यालय स्थित विभिन्न बूथों एवं मतगणना स्थल नवीन सब्जी मंडी का निरीक्षण किया गया। जिस vyमे राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, डी0सी0एस0के0 पी0जी0 कालेज एवं सोनी धापा इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कमरों की स्थिति ठीक पाई गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कमरो में लाइट की उपलब्धता सुनिश्चित करा ले एवं बूथो के बाहर मतदाता को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए खड़ा करने की व्यवस्था की जाये। इसके अलावा जिला अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि किस भी बूथ पर किसी भी प्रकार की समस्या है तो तत्काल उसका निस्तारण करा ले इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा मतगणना स्थल नवीन सब्जी मंडी बलिया मोड़ का निरीक्षण किया गया एवं जो भी कमियां थी उसको पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, उप जिलाधिकारी सदर हेमन्त चौधरी, सी0ओ0 सिटी धन्यजय मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



























































Leave a comment