नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन
आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत यादव ने नववर्ष स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग भी शामिल हुए। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में लोग एक दूसरे से गले मिल नव वर्ष की बधाई दी और सबके सुखमय जीवन की कामना की। इस आयोजन के दौरान अमरजीत यादव ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए आज हमें नव वर्ष के पहले दिन संकल्प लेना होगा और समाज से कुरीतियों को दूर करना होगा। स्नेह मिलन समारोह में मीडिया से रूबरू होते हुए अमरजीत यादव ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी कुरीतियां फैली हुई है जिन्हें दूर करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक होना होगा। स्नेह मिलन समारोह के दौरान राम केदार यादव, बिजली यादव, संतोष सिंह वीरेंद्र यादव राज नारायण मिश्र अजय मिश्र बजरंगी विश्वकर्मा विनोद यादव रामकृष्ण सहित कई लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment