सेठारी में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जयंती
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सेठारी गांव में आज शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का सुशासन दिवस के रूप में जयंती मनाई गई । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के द्वारा किए गए देशहित व जन कल्याण कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय रहे । जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने भारत को मजबूत बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया । उनके द्वारा किए गए कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है अपने देश को मजबूत बनाने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने अपना अतुलनीय योगदान दिया । इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णपाल , अमरेश गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।






















































Leave a comment