Latest News / ताज़ातरीन खबरें
हैदराबाद ग्रामसभा में मार्ग बाढ़ के प्रभाव से हुआ क्षतिग्रस्त दर्जनभर पूरवे के ग्रामीण नाव से कर रहे आवागमन
सगड़ी-आजमगढ़ : जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक अंतर्गत महुला गढ़वल बांध पर स्थित हैदराबाद ग्राम सभा के उत्तर तरफ लगभग दर्जनभर पूरवे को जाने वाला संपर्क मार्ग घाघरा नदी से आई बाढ़ के प्रभाव से लगभग 10 फुट गहरी खाई में तब्दील हो गया है । संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से अब मकरा रसूलपुर सहित लगभग दर्जनभर पूरवे के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है । अब ग्रामीणों को आवागमन हेतु नाव का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे ग्रामीणों का दैनिक दिनचर्या प्रभावित है और उन्हें काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है आसपास के क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से मार्ग को दुरुस्त कराने हेतु शासन प्रशासन से मांग किया है ।

























































Leave a comment