Latest News / ताज़ातरीन खबरें
गम्भीरपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
फरिहा/मुहम्मदपुर (आज़मगढ़) । गंभीरपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव से बबलू ने गांव की ही एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया । लड़की के परिजनों मुकदमा लिखवाया था तब से बबलू फरार चल रहा था । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बबलू को उसके घर से पकड़ कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गंभीरपुर थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे बबलू पुत्र शंकर निवासी आरारा उसके घर पर दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया ।



















































Leave a comment