Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शिव शक्ति हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे मण्डलीय उपाध्यक्ष
लालगंज आजमगढ : लालगंज बाईपास रोड स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल का उद्घाटन भाजपा पिछड़ा वर्ग र्माचा गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए इस तरह का चिकित्सालय सेवा की सच्ची भावना को दर्शाता है हॉस्पिटल के अधीक्षक एवं चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि आपने ग्रामीणों की सेवा के लिए अच्छा प्रबंध किया किसी जरूरतमंद को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए अन्यत्र भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर डा० सुबास चन्द्र पाल, आनन्द राय, विशालराय, आर्दश राय, शुभम राय, धर्मेंन्द्र सोनकर, दीपक तिवारी, इसरार, डा० रविकान्त गौतम , दिपक यादव, सुशील जायसवाल सहिता एवं हॉस्पिटल के स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





















































Leave a comment