निजामाबाद में सहकारी समिति नाले का नव निर्माण प्रगति पर, समाजसेवियों ने किया निरीक्षण
निजामाबाद (आजमगढ़), 26 फरवरी 2026।नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड संख्या 9 में सहकारी समिति के पास स्थित नाले का नव निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से जारी है। यह नाला घूरीपुर ग्राम मार्ग से होते हुए मुख्य निजामाबाद मार्ग तक जाता है। स्थानीय लोगों की मांग पर इस नाले को भूमिगत (अंडरग्राउंड) किए जाने का कार्य शुरू किया गया है।
बताया गया कि पूर्व में कुछ लोगों द्वारा नाले की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया गया था, जिसके कारण जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को हटाकर अब नए सिरे से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
दिनांक 25 फरवरी 2026, मंगलवार को राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार एवं समाजसेवी कुलदीप कौर ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह मार्ग अध्यक्ष के आवास के समीप स्थित है और स्थानीय नागरिकों की शिकायत एवं आख्या के आधार पर कार्य प्रारंभ कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान समाजसेवियों ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराने की अपील की। उन्होंने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से मांग की है कि कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जनहित में स्वीकृत धनराशि का उपयोग पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नाले के निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
























































Leave a comment