रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल और सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना।
देवरिया।बरहज रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था एवं सुलभ शौचालय की मांग को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन परिसर में धरने पर बैठ गए।
रवि प्रताप सिंह ने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ट्रेन रोकने का कार्य किया था। उस समय रेलवे अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सुविधा नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि इस बार जब तक स्टेशन पर यह सुविधा लोगों को नहीं मिल जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा।
धरने के दौरान यात्रियों को हो रही परेशानियों को भी उठाया गया। कहा गया कि पेयजल और शौचालय न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
इस अवसर पर अनिल कुमार गोस्वामी, जयप्रकाश भारती, हरि प्रताप सिंह, उदय शंकर सिंह, सुनील सिंह, शिव कुमारी देवी, उषा देवी, उदय पाल सिंह, अखिलेश सिंह, रामसनेही, रामसरिक यादव, राहुल यादव, जैनुल अंसारी, तड़पू यादव आदि मौजूद रहे।

























































Leave a comment