Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, .315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ चंदन सिंह गिरफ्तार

फूलपुर/आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव अपने हमराहियों के साथ 26 अगस्त की रात करीब 10:35 बजे ग्राम सदरपुर बरौली के मुड़ियार खड़ंजा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले चंदन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी खुटौली, उम्र 32 वर्ष की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

 

मामले में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 267/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ फूलपुर थाने में पहले से 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh