Accidental News / दुर्घटना की खबरें
विद्दयुत करंट की चपेट में से अधेड़ महिला की मौत
अम्बारी/आज़मगढ़
घर में पंखा लगाते वक्त विद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली
क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर
गांव निवासी मशहूर विरहा गायक राम सिंह यादव की पत्नी घर के अंदर पंखा का प्लग लगा रही थी प्लग लगाते समय तार के कटे होने की वजह से बिजली ने अपने चपेट में ले लिया, सयोंग बस उस समय घर मे एक छोटा लड़का (पोता) था,अगल बगल के लोगों को भनक भी न लगी कि कुछ ही देर बाद विद्युत करंट ने उनका काम तमाम कर दिया,
मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के घर पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा
जिसके बाद परिजनों ने कल दुर्वाशा के अंतिम संस्कार कर दिया।

























































Leave a comment