Accidental News / दुर्घटना की खबरें

कार व ऑटो आपस में टकराई ऑटो सवार में एक व्यक्ति घायल

बूढ़नपुर-आज़मगढ़ : जिले के बुढ़नपुर बाजार में बुधवार को आपस में कार व ऑटो टकरा गए| ऑटो अतरौलिया से आज़मगढ़ की तरफ जा रही थी ।वही कार चंदौली से लखनऊ की तरफ जा रही थी और आपस में टकरा गई, जिससे ऑटो सवार सुरेंद्र पुत्र सुंदर उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी शेरवा थाना अतरौलिया गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया | जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो चालक स्पीड में था तो वही कार की भी स्पीड कुछ कम न थी| दोनों आपस में अनियंत्रित हो गए और आपस में टकरा गए इस बात की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बुढ़नपुर लाल बहादुर बिंद कांस्टेबल अक्षय कुमार कांस्टेबल हरिभान यादव मौके पर पहुंच गए और कार व ऑटो को पुलिस चौकी पर ले आई। वही समाचार लिखे जाने तक कार चालक का पता नहीं लग पाया है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh