Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, युवती घायल

आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा गांव के पास रविवार को एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती घायल हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सेमा गांव के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुलायम राम 20 वर्ष पुत्र शिवलाल राम निवासी भोपतपुर, थाना जहानागंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी प्रीति 18 वर्ष पुत्री रामबली निवासी रहमतनगर, शहर कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  हाउस भेज दिया है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh