Accidental News / दुर्घटना की खबरें

दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

आजमगढ़।  जिले के  जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर पुलिया के पास सड़क  हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे और सामने से आ रही कारों की टक्कर के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली के  खानगाह बहरामपुर के रहने वाले   रमेश, 24 वर्ष, जो कपड़े की दुकान में नौकरी करते थे और परिवार में पांच भाई तथा तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था, अपने साथी जुगनू, 25 वर्ष, जो गोडारी गांव के पास सड़क किनारे किराये की दुकान पर वाहन धुलाई का कार्य करता था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रजादेपुर पुलिया के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी, और उसी समय एक अन्य वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्विफ्ट डिजायर कार का चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। वही परिजनों  का रो-रो कर बुरा हाल है। जुगनू की सगाई पिछले महीने ही हुई थी और शादी तय थी। हादसे के कारण पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh