अम्बारी|मछली मारने अमृत सरोवर में गए दो छात्रों की डूबकर मौत
अम्बारी ( आज़मगढ़ ) फूलपुर कोतवाली अम्बारी शाहपुर के अमृत सरोवर में मछली मारने गए दो छात्रों की डूबने से मौत हो गयी । मौत की खबर की खबर सुनकर दोनो के परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने पंचनामा बनवा कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया ।
फूलपुर कोतवाली के हाजीपुर तकिया निवासी फरहान 12 वर्ष पुत्र बदरे आलम
और माजिद 17 वर्ष पुत्र मो शरीफ बगल के अम्बारी शाहपुर गांव के अमृत सरोवर में मछली मारने के लिए गए थे । मछली मारते से फरहान गहरे पानी मे चला गया । फरहान को डूबने से बचाने के चक्कर मे माजिद भी पोखरी में डूब गया। सूचना पर ग्रामीणों ने दोनो को सरोवर से बाहर निकाला। दोनों को परिजन लेकर अस्पताल गए जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।मृतक फरहान कक्षा 6 और माजिद B. COM. का छात्र था। फरहान 4 भाइयों में सबसे बड़ा और माजिद 4 भाइयों में तीसरे नम्बर का था । माजिद के पिता रोजी रोटी को लेकर विदेश में रहते हैं। वहीं फरहान के पिता घर पर ही रहते थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा बनवाकर परजिनों को सौप दिया है। फरहान का अंतिम संस्कार देर रात किया जायेगा जबकि माजिद के पिता के विदेश होने के कारण उसका अंतिम संस्कार उनके आने के बाद किया जाएगा। कोतवाल फूलपुर सच्चिदानंद का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम नही करना चाह रहे थे ,इसलिए पंचनामा कराकर शव को परिजनो को सुपुर्द कर दिया। दोनों परिजनों में मातम पासरा हुआ है माँ का रो रो कर बुरा हाल है
























































Leave a comment