Accidental News / दुर्घटना की खबरें

कार दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिलरियागंज आजमगढ़।थाना बिलरियागंज क्षेत्र के हाजियापट्टी गांव निवासी रामसमुझ राम (उम्र लगभग 60 वर्ष) की एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा बिलरियागंज-रौनापार रोड पर स्थित अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास 14 सिंतबर को हुआ था।
रामसमुझ साईकल से जा रहे थे तभी एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी बिलरियागंज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक रामसमुझ भट्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे उनकी पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार है। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh