Accidental News / दुर्घटना की खबरें

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत , अन्य घायल

आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंहनगर-बिंद्राबाजार मार्ग पर स्थित मंगरावाँ रायपुर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान की जा रही है और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
ख़बर विस्तार से थोड़े देर में...


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh