Accidental News / दुर्घटना की खबरें

सड़क हादसे में युवक की मौत

 आजमगढ़। गुरुवार रात रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय आकाश उपाध्याय की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त 21 वर्षीय श्रेयश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ढाबे पर दावत करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के छोटी हरैया गांव निवासी आकाश उपाध्याय अपने दोस्त श्रेयश सिंह (मातवरगंज निवासी) और अन्य दोस्तों के साथ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया में एक ढाबे पर दावत के लिए गए थे। रात में घर लौटते समय कोटिला के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने घायलों को तत्काल मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकाश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। श्रेयश सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने आकाश का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh