Accidental News / दुर्घटना की खबरें

अनियंत्रित मोटरसाइकिल फिसली, एक युवक की मौत – दो गंभीर रूप से घायल

खुटहन जौनपुर । खुटहन थाना क्षेत्र के बंदनपुर गांव के निवासी संजीव कुमार का 22 वर्षीय पुत्र राजू गांव की एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था।इस दौरान रात करीब 1 बजे वह किसी सामान की खरीदारी करने अपने मित्र साहिल (18) व छोटू (22) के साथ मोटरसाइकिल से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार पहुंचा था।
ग्रामीणों के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस बंदनपुर गांव की ओर लौट रहे थे। लेकिन पोटरिया–गभीरन मार्ग पर टिकरी  गाव के आगे स्थित एक संकरी पुलिया के पास मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल कर सीधे खंदक में जा गिरी।उधर हादसे की आवाज आसपास के लोग जग गए। थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुँचे और तीनों घायलों को बाहर निकाला। तब तक राजू कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि साहिल और छोटू गंभीर हालत में तड़प रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया।जहां छोटू (22) की हालत नाजुक होने के कारण उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि साहिल (18) को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।खुटहन थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया की परिजनों द्वारा कोई भी तहरीर नही मिली है

मृतक राजू की असमय मृत्यु से बंदनपुर गांव में मातम छा गया। घरवालों को जब यह दुखद समाचार मिला, तो पूरा परिवार सदमे में चला गया। राजू अविवाहित था और वह दो भाई है। परिवार का सबसे छोटा बेटा था। ग्रामीणों के अनुसार वह मेहनती और खुशमिजाज था।मौत की खबर परिजनों में त्राहि त्राहि मचा हुआ है।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh