Accidental News / दुर्घटना की खबरें

आजमगढ़ तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी पुलिस (पीआरवी) नंबर 112 को सामने से टक्कर मार दी। वाहन में सवार होमगार्ड मनीष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आंगन ढाबा के पास बीती रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी पुलिस रिस्पांस वाहन (पीआरवी) नंबर 112 को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन में सवार होमगार्ड मनीष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीआरवी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंगन ढाबा के सामने रात के समय बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे सड़क पर आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। इस हादसे का मुख्य कारण भी यही बताया जा रहा है। घटना के समय तीन अन्य सिपाही वाहन से बाहर खड़े थे, जो बाल-बाल बच गए। घायल होमगार्ड को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh